Breaking News

इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बढ़ी प्लाज्मा की मांग ।

इंदौर में कोविड संक्रमितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है और गंभीर मरीजों को रेमडेसिविर इंजेक्शन के अलावा अब प्लाजा थैरेपी के माध्यम से भी इलाज दिया है। यही वजह है कि शहर के अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए प्लाज्मा की डिमांड भी बढ़ गई है। जो लोग कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं ऐसे लोगों का ही प्लाज्मा गंभीर संक्रमितों के इलाज के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है।

कोरोना की पहली लहर के दौरान भी कई मरीजों को प्लाज्मा थैरेपी के जरिये ठीक किया जा चुका है। इंदौर में रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित ब्लड काल सेंटर द्वारा पिछले सात दिन में 70 यूनिट प्लाज्मा कोविड संक्रमितों के लिए उपलब्ध करवाया गया है। इसके अलावा 70 यूनिट रक्त भी जरुरतमंद मरीजों को उपलब्ध करवाया गया है। ब्लड काल सेंटर के संचालक अशोक नायक के मुताबिक प्लाज्मा की डिमांड पिछले पांच से छह दिनों में ज्यादा बढ़ी है। इसके पहले दो से पांच लोगों के लिए प्लाज्मा डिमांड आ रही है।

About mp01admin

Check Also

लायंस क्लब ऑफ इंदौर लायंस डेन के तत्वाधान में नेचुरल थेरेपी एंड काइरो प्रैक्टिस चिकित्सा, फिजियोथैरेपी नाड़ी स्टीम चिकित्सा शिविर 23 जुलाई से 28 जुलाई तक लायंस डेन जावरा कंपाउंड इंदौर में

लायंस क्लब ऑफ इंदौर लायंस डेन के तत्वाधान में नेचुरल थेरेपी एंड काइरो प्रैक्टिस चिकित्सा, …

Contact Us