Breaking News

अहिल्या देवी की पुण्यतिथि पर इंदौर नगर निगम और स्मार्ट सिटी ने महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा संचालित आई बस को हरी झंडी दिखाई और टिकिट लेकर बस में यात्रा भी की ।

इंदौर शहर की महिलाओं के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम ने दो आई बस का लोकार्पण किया। प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर और निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने हरी झंडी दिखाकर दोनों बसों को रवाना किया। यह दोनों बसें निरंजनपुर से राजीव गांधी चौराहे के बीच संचालित की जाएगी। इन बसों में ड्राइवर और कंडक्टर महिलाएं ही तैनात की गई हैं। शुभारम्भ के बाद मंत्री उषा ठाकुर ने बसों की ड्राईवर और क्लीनर का दुप्पटा ओढा कर सम्मान किया और मिठाई भी खिलाई। इस अवसर पर मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि नगर निगम ने अहिल्या देवी की पुण्यतिथि पर सकारात्मक कार्य किया है। इसके लिए निगम बधाई का पात्र है।

वहीं निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने कहा कि नगर निगम की दो महिला ड्राइवरों ने अपनी और से प्रयास करते हुए बसें चलाने की पहल की जिसके बाद चार महीने की ट्रेनिग के बाद लायसेंस बनवाने में भी निगम ने मदद की और आज दोनों महिलाओं को आई बस की जवाबदारी सौंपी गई है।

About mp01admin

Check Also

लायंस क्लब ऑफ इंदौर लायंस डेन के तत्वाधान में नेचुरल थेरेपी एंड काइरो प्रैक्टिस चिकित्सा, फिजियोथैरेपी नाड़ी स्टीम चिकित्सा शिविर 23 जुलाई से 28 जुलाई तक लायंस डेन जावरा कंपाउंड इंदौर में

लायंस क्लब ऑफ इंदौर लायंस डेन के तत्वाधान में नेचुरल थेरेपी एंड काइरो प्रैक्टिस चिकित्सा, …

Contact Us