Breaking News

शादी के मुहूर्त के लिहाज से शुभ है 2022

इंदौर नए साल कई मायनों लोगों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। जहां एक ओर ज्योतिष शास्त्र ज्यादातर राशियों पर इस वर्ष में शुभ प्रभाव बता रहा है, वहीं वर्ष 2022 में शादी के मुहूर्त की भी भरमार रहेगी। दरअसल नए साल में सिर्फ तीन महीने को छोड़ दिया जाए तो पूरे साल लगभग हर महिने शादी के शुभ मुहूर्त देखे जा सकते है। माना जा रहा है कि पूरे साल शहनाई की गूंज सुनाई देती रहेगी।

विवाह बंधन

 सनातन धर्म में शुभ मुहूर्त  का विशेष महत्व माना गया है और बात जब शादी की तो सबसे पहले शुभ मुहूर्त पर ही विचार किया जाता है। पिछले साल  की अपेक्षा नव वर्ष 2022  में शादियों के शुभ मुहूर्त सबसे ज्यादा बताए जा रहे है। जनवरी से लेकर दिसंबर तक खूब शहनाइयां बजेंगी। सिर्फ तीन महीने ऐसे हैं, जिसमें शादी  का कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है। नए साल में अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के यह तीन महिने है. जिसमे चातुर्मास के कारण एक भी विवाह मुहूर्त नहीं रहेगा। इसके अलावा पूरे साल शादियों के शुभ मुहूर्त की भरमार है।

About mp01admin

Check Also

लायंस क्लब ऑफ इंदौर लायंस डेन के तत्वाधान में नेचुरल थेरेपी एंड काइरो प्रैक्टिस चिकित्सा, फिजियोथैरेपी नाड़ी स्टीम चिकित्सा शिविर 23 जुलाई से 28 जुलाई तक लायंस डेन जावरा कंपाउंड इंदौर में

लायंस क्लब ऑफ इंदौर लायंस डेन के तत्वाधान में नेचुरल थेरेपी एंड काइरो प्रैक्टिस चिकित्सा, …

Contact Us