Breaking News

संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने उत्कृष्ट नेत्र विज्ञान संस्थान को एक मार्च से शुरू करने के दिए निर्देश

संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने किया उत्कृष्ट नेत्र विज्ञान संस्थान के नवीन भवन का निरीक्षण

इंदौर संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने आज गीटार चौराहा के समीप बन रहे उत्कृष्ट नेत्र विज्ञान संस्थान के नवीन भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अपर आयुक्त श्रीमती रजनी सिंह, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित सहित अन्य चिकित्सकगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने एक मार्च 2022 से उत्कृष्ट नेत्र विज्ञान संस्थान को प्रारंभ कर संस्थान में ओपीडी सेवा शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. दीक्षित को एम सप्ताह के भीतर संस्थान में नियुक्त सभी चिकित्सक एवं मेडिकल स्टाफ को एक मार्च से संस्थान को अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिये नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने उत्कृष्ट नेत्र विज्ञान संस्थान के नवीन भवन में बनाई गई सभी ओपीडी, मॉड्यूलर रूम एवं अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में जरूरी सभी आवश्यक मशीनें, दवाइयां एवं अन्य इक्विपमेंट्स की जानकारी ली तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति के लिए भी दिशा निर्देश दिए।

About mp01admin

Check Also

लायंस क्लब ऑफ इंदौर लायंस डेन के तत्वाधान में नेचुरल थेरेपी एंड काइरो प्रैक्टिस चिकित्सा, फिजियोथैरेपी नाड़ी स्टीम चिकित्सा शिविर 23 जुलाई से 28 जुलाई तक लायंस डेन जावरा कंपाउंड इंदौर में

लायंस क्लब ऑफ इंदौर लायंस डेन के तत्वाधान में नेचुरल थेरेपी एंड काइरो प्रैक्टिस चिकित्सा, …

Contact Us