Breaking News

आपदा में अवसर शहर में जलसंकट का फायदा उठा रहे निजी टैंकर संचालक, 1500 रुपए तक वसूल रहे है

डेढ़ हजार रुपए देने के बावजूद एक दिन बाद दे रहे हैं पानी

शहर में जलसंकट और पानी के लिए मची हाहाकार का फायदा अब निजी टैंकर से पानी बेचने वाले उठा रहे हैं। वे जमीन से पानी निकालकर लोगों को 1500 रुपए तक में बेच रहे हैं।

और हा उस पर भी शर्त यह है कि पानी हाथोहाथ नहीं, बल्कि एक दिन बाद ही मिलेगा।

इस बार इंदौर में जिस तरह से जलसंकट छाया हुआ है, वह पहले नहीं था। तकरीबन हर वार्ड में किसी न किसी कारण से पानी की समस्या बनी हुई है। किसी वार्ड में टंकियां पर्याप्त नहीं भर पा रही हैं

तो कहीं कहीं बोरिंग सूख गए हैं और जो टैंकर नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे हैं, वे भी पर्याप्त नहीं हैं।

टैंकरों द्वारा जो पानी लोगों को वितरण करने के लिए भेजा जा रहा है, उसमें अधिकतर पानी नर्मदा की टंकियों से ही भरा जा रहा है।

नगर निगम के पास अभी तक कोई ठोस प्लान नहीं है, जिससे शहर में जलसंकट की स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके।

इन सबका फायदा निजी टैंकरों से पानी सप्लाय करने वाले उठा रहे हैं। शहर में ऐसे सैकड़ों टैंकर दौड़ रहे हैं, जो निजी टैंकरों से पानी सप्लाय कर रहे हैं।

पहले निरंजनपुर क्षेत्र में भूजल स्तर अधिक मात्रा में होने के कारण यहां के टैंकर चलते थे, लेकिन यहां भी जलस्तर गिर गया है।

अब टैंकर चालक आसपास के गांवों और कुओं से भरकर लाए जा रहे हैं। उस पर भी टैंकर चालक मुंहमांगा दाम वसूल रहे हैं।

वर्तमान में 1500 रुपए में 5 हजार लीटर का एक टैंकर सप्लाय किया जा रहा है। ग्राहक के हिसाब से दाम कम-ज्यादा किए जा रहे हैं।

आस पास के अधिकांश ग्रामीणों ने टैंकर बनवाकर अपने ट्रैक्टरों पर लगवा लिए जिससे पानी सप्लाय किया जा रहा है।

स्वय्म निगम आयुक्त ने पानी बेचते टैंकर को पकड़ा और कार्यवाई की ।

About adminraj

Check Also

लायंस क्लब ऑफ इंदौर लायंस डेन के तत्वाधान में नेचुरल थेरेपी एंड काइरो प्रैक्टिस चिकित्सा, फिजियोथैरेपी नाड़ी स्टीम चिकित्सा शिविर 23 जुलाई से 28 जुलाई तक लायंस डेन जावरा कंपाउंड इंदौर में

लायंस क्लब ऑफ इंदौर लायंस डेन के तत्वाधान में नेचुरल थेरेपी एंड काइरो प्रैक्टिस चिकित्सा, …

Contact Us