Breaking News

छोटा बिलावली और लिंबोदी तालाब सूखे, बच्चो को मिल गया मैदान खेल रहे क्रिकेट।

इंदौर।

प्रचंड गर्मी के चलते लबालब रहने वाले इंदौर के कई तालाबों के हाल बेहाल हैं। इनमें लिम्बोदी और छोटा बिलावली तालाब तो पूरी तरह सूख गए हैं,

वहीं यशवंत सागर, बड़ी बिलावली और पीपल्यापाला में भी पानी लगातार घटता जा रहा है।

इस बार स्थिति ज्यादा बिगड़ी है, जबकि पिछली बार भीषण गर्मी में भी तालाबों का जलस्तर ठीकठाक रहा था।

नगर निगम ने तालाबों की स्थिति सुधारने के लिए उनके आसपास के हिस्सों में कई कार्य कराने के साथ-साथ गहरीकरण के कार्य कराए थे।

उसके बावजूद भीषण गर्मी के दौरान तालाब बीते 20 दिनों से सूखना शुरू हो गए और अब कई तालाबों की स्थिति खस्ता है।

कई एनजीओ की टीमों और कंपनियों की मदद से तालाबों को संवारने के काम शुरू कराए गए थे। इनमें बाउंड्रीवाल बनाने से लेकर तालाबों के आसपास सुरक्षा के लिए जालियां लगाने के कार्य सीएसआर फंड के तहत हुए थे।

हर बार बारिश के दौरान तालाब लबालब हो जाते हैं और अप्रैल अंत तक तालाबों की स्थिति अच्छी रही है, लेकिन इस बार भीषण गर्मी के चलते तालाबों की स्थिति खराब हो गई।

तालाबों की खाली जमीन क्रिकेट का मैदान बनी

बिलावली तालाब के आसपास जलस्तर कम होने के बाद वहां बच्चों का हुजूम रोज शाम को फुटबाल और क्रिकेट खेलने पहुंच जाता है।

यह सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है। नगर निगम ने तालाबों के आसपास सुरक्षा के लिए जालियां तो लगाई हैं,

लेकिन आसपास के कई हिस्सों में खुली जगह के चलते लोग तालाब के आसपास के हिस्सों में भी पहुंच जाते हैं।

About adminraj

Check Also

लायंस क्लब ऑफ इंदौर लायंस डेन के तत्वाधान में नेचुरल थेरेपी एंड काइरो प्रैक्टिस चिकित्सा, फिजियोथैरेपी नाड़ी स्टीम चिकित्सा शिविर 23 जुलाई से 28 जुलाई तक लायंस डेन जावरा कंपाउंड इंदौर में

लायंस क्लब ऑफ इंदौर लायंस डेन के तत्वाधान में नेचुरल थेरेपी एंड काइरो प्रैक्टिस चिकित्सा, …

Contact Us