Breaking News

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, अजिंक्य डगांवकर सहित 37 सीनियर एडवोकेट बनने की दौड़ में शामिल ।

इंदौर।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय नामित वरिष्ठ अधिवक्ता (डेजिगनेटेड सीनियर एडवोकेट) के रूप में नामांकित किए जाने के लिए पूरे मध्य प्रदेश से 98 वकीलों द्वारा आवेदन किए गए हैं।

इनमें इंदौर के महापौर पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता रहे पुष्यमित्र भार्गव सहित 37 वकील शामिल हैं।

इसके लिए मप्र हाईकोर्ट द्वारा विगत 30 मई तक आवेदन बुलाए गए थे। जिन वकीलों द्वारा आवेदन किए गए उनकी सूची जारी करते हुए अब हाईकोर्ट द्वारा इन नामों को लेकर कोई राय या सुझाव आदि देना हो तो वह आगामी 26 जून तक मांगे गए हैं।

इसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया होगी। तत्पश्चात चयनित की सूची जारी की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक वर्तमान में करीब दो दर्जन डेजिगनेटेड सीनियर एडवोकेट इंदौर में हैं।

इंदौर से ये हैं नाम जिन्होंने आवेदन किया।

महापौर भार्गव के अलावा अजिंक्य डगांवकर, अभय सारस्वत, अभिनव धनोतकर, अजय असुदानी, अजय उकास, अमितसिंह राठौर,

अनिल ओझा, आशीष गुप्ता, आशुतोष निमगांवकर, अविनाश खरे, चेतन निगम, दीपक रावल, गौरव छाबड़ा, घनश्याम यादव, एचवाय महत्ता, गुलाब शर्मा, खिलाड़ीलाल गणगौर,

मनीष नायर, मनोज द्विवेदी, मिनी रवींद्रन, नितिन फड़के, पंकजचंद्र बागड़िया, समीर अनंत अठवले, सुहेल निसार, आसिफ अली वारसी,

वैभव भागवत, विजय अत्रे, विजय असुदानी, विकास राठी, विक्रम दुबे, विनय गांधी, विश्वजीत जोशी, विशाल लश्करी, विवेक दलाल, विवेक पटवा, विवेक फड़के एवं योगेशकुमार मित्तल।

About adminraj

Check Also

लायंस क्लब ऑफ इंदौर लायंस डेन के तत्वाधान में नेचुरल थेरेपी एंड काइरो प्रैक्टिस चिकित्सा, फिजियोथैरेपी नाड़ी स्टीम चिकित्सा शिविर 23 जुलाई से 28 जुलाई तक लायंस डेन जावरा कंपाउंड इंदौर में

लायंस क्लब ऑफ इंदौर लायंस डेन के तत्वाधान में नेचुरल थेरेपी एंड काइरो प्रैक्टिस चिकित्सा, …

Contact Us