Breaking News

पिकनिक स्थलों पर हादसों का दौर शुरू नहाने के दौरान तिंछा फॉल में डूबा पुलिसकर्मी का बेटा ।

जिले के ग्रामीण इलाके में फिर हादसा हो गया, 16 वर्षीय युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक स्थल गया और नहाने के दौरान वह डूब गया। हादसे में उसकी मौत हो गई, सभी दोस्त घर से क्रिकेट खेलने का बोलकर निकले थे।

सिमरोल पुलिस ने बताया कि पुलिस लाइन मोतीतबेला में रहने वाले फायरकर्मी महेंद्रसिंह राठौर का 16 वर्षीय बेटा अभिराज कल दोस्त वेदांत राघव, नवनीत सहित अन्य के साथ घर पर क्रिकेट खेलने जाने का बोलकर निकले थे।

ये सभी तिंछा फाल पहुंच गए और वहां नहाने के दौरान अभिराज गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, उसे पानी में डूबता देख उसके साथी घबरा गए। सभी ने कपड़ों की रस्सी बनाई और पानी में उतरे और अभिराज को बचाने लगे।

हालांकि पानी गहरा होने से उस तक कोई नहीं पहुंच पाया और अभिराज डूब गया। बाद में अभिराज के साथियों ने डॉयल 112 पर फोन लगाकर पुलिस से मदद मांगी।

फिर पुलिस गोताखोरों को मौके पर लेकर पहुंची और अभिराज को बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जिले के ग्रामीण इलाकों के पिकनिक स्पॉटों पर आए दिन हादसे होते हैं, इन स्थानों पर सतर्कता बरतने की एडवाइजरी भी जारी हो चुकी है।

About adminraj

Check Also

लायंस क्लब ऑफ इंदौर लायंस डेन के तत्वाधान में नेचुरल थेरेपी एंड काइरो प्रैक्टिस चिकित्सा, फिजियोथैरेपी नाड़ी स्टीम चिकित्सा शिविर 23 जुलाई से 28 जुलाई तक लायंस डेन जावरा कंपाउंड इंदौर में

लायंस क्लब ऑफ इंदौर लायंस डेन के तत्वाधान में नेचुरल थेरेपी एंड काइरो प्रैक्टिस चिकित्सा, …

Contact Us