Breaking News

खजराना गणेश मंदिर का मुख्य द्वार हुआ चौड़ा, पूरे गर्भगृह के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

खजराना गणेश मंदिर में बीते दिनों कई विकास कार्य हुए हैं, जिसके चलते श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ गई है।

मंदिर का जो मास्टर प्लान तैयार किया है, उसमें पहले चरण के विकास कार्य भी शुरू हो गए हैं मुख्य द्वार चौड़ा होने से सामने खड़े अधिक से अधिक श्रद्धालु गर्भगृह को बेहतर तरीके से देख पाएंगे। साथ ही दो खम्भों और चैनल गेट को भी हटाया गया, ताकि बाहर की रैलिंग से पूरे गर्भगृह और अन्य विगृह भी स्पष्टता के साथ श्रद्धालुओं को नजर आएं और वे दर्शन लाभ ले सकें।

प्रशासन के नियंत्रण में आने के बाद से खजराना गणेश मंदिर की कायापलट हो गई है। श्रद्धालुओं के लिए कई सुविधाएं जुटाई गई।

मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी इंदौर कलेक्टर हैं। निगमायुक्त सहित अन्य अधिकारी और प्रतिनिधि भी इसमें शामिल हैं।

खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया कि मंदिर के मास्टर प्लान के मुताबिक विकास कार्य करवाए हैं,

उसमें गर्भगृह के पूरे दर्शन श्रद्धालु कर सकें, उस पर अभी काम किया गया है। मंदिर का जो मुख्य द्वार है उसे चौड़ा किया जा रहा है, ताकि सामने रैलिंग के पास खड़े श्रद्धालुओं को स्पष्टता के साथ खजराना गणेश सहित पूरे गर्भगृह के दर्शन हो सकें।

श्री भट्ट के मुताबिक मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कलेक्टर शिवम वर्मा व निगमायुक्त व मंदिर प्रशासक श्री सिंघल के निर्देशन में विकास कार्यों का पूजन-अर्चन किया गया।

About adminraj

Check Also

लायंस क्लब ऑफ इंदौर लायंस डेन के तत्वाधान में नेचुरल थेरेपी एंड काइरो प्रैक्टिस चिकित्सा, फिजियोथैरेपी नाड़ी स्टीम चिकित्सा शिविर 23 जुलाई से 28 जुलाई तक लायंस डेन जावरा कंपाउंड इंदौर में

लायंस क्लब ऑफ इंदौर लायंस डेन के तत्वाधान में नेचुरल थेरेपी एंड काइरो प्रैक्टिस चिकित्सा, …

Contact Us