Breaking News

अमरनाथ यात्रा के दूसरे दिन ही 7 फीट के बाबा बर्फानी घटकर 4 फीट के हो गए।श्रद्धालुओं से यात्रा टालने की अपील

अमरनाथ यात्रा शुरू होने के दूसरे दिन ही पवित्र बर्फानी शिवलिंग का आकार 7 फीट से घटकर 4 फीट रह गया है।

23 मई को बीएसएफ द्वारा जारी की गई तस्वीर में शिवलिंग अपने पूरे आकार में था, जिसकी लंबाई लगभग 7 फीट थी, लेकिन 29 जून को प्रथम पूजा के दिन शिवलिंग की लंबाई 2 फीट घटकर 5 फीट रह गई और अब यात्रा के दूसरे दिन शिवलिंग की लंबाई घटकर 4 फीट रह गई है।

बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में कम बारिश और बढ़ते तापमान के कारण शिवलिंग की लंबाई लगातार घट रही है।

अभी अमरनाथ यात्रा 57 दिन चलेगी। ऐसे में लगातार शिवलिंग घटने से श्रद्धालुओं को काफी निराशा हो रही है।

श्रद्धालुओं से यात्रा टालने की अपील

जम्मू के डिविजनल कमिश्नर ने कहा कि जो श्रद्धालु अभी अपनी यात्रा की योजना बना रहे हैं और जिनका पहले से पंजीकरण नहीं हुआ है, वे फिलहाल 9 जुलाई से पहले जम्मू आने से बचें

इससे यात्रियों को अनावश्यक परेशानी नहीं होगी और प्रशासन भी बेहतर ढंग से व्यवस्थाएं संचालित कर सकेगा।

About adminraj

Check Also

लायंस क्लब ऑफ इंदौर लायंस डेन के तत्वाधान में नेचुरल थेरेपी एंड काइरो प्रैक्टिस चिकित्सा, फिजियोथैरेपी नाड़ी स्टीम चिकित्सा शिविर 23 जुलाई से 28 जुलाई तक लायंस डेन जावरा कंपाउंड इंदौर में

लायंस क्लब ऑफ इंदौर लायंस डेन के तत्वाधान में नेचुरल थेरेपी एंड काइरो प्रैक्टिस चिकित्सा, …

Contact Us