Breaking News

उज्जैन, शान से निकली श्रावण मास में सोमवार को भगवान महाकाल की दूसरी सवारी…. भक्तों को दो रूपों में भगवान के दर्शन होंगे। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में और मनमहेश हाथी पर चंद्रमौलेश्वर रूप में सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। मंदिर प्रशासन इस बार भी नए मार्ग से सवारी निकालेगा

दोपहर बाद 4 बजे बजे मंदिर के सभा मंडप में कलेक्टर आशीष सिंह भगवान के मनमहेश रूप का पूजन कर पालकी को नगर भ्रमण के लिए रवाना करेंगे।

मंदिर के मुख्य द्वार पर बल की टुकड़ी अवंतिका नाथ को सलामी देगी।

इसके बाद कारवां बड़ा गणेश मंदिर के सामने से हरसिद्धि चौराहा, झालरिया मठ के रास्ते से
सिद्ध आश्रम होते हुए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगा।

यहां पुजारी शिप्रा जल से भगवान का जलाभिषषेक कर पूजा अर्चना करेंगे पूजन के पश्चात सवारी रामानुजकोट, हरसिद्धि की पाल होते हुए हर सिद्धि मंदिर के सामने पहुंचेगी।

यहां शक्तिपीठ के पुजारी पालकी का पूजन करेंगे। शाम करीब 6 बजे पालकी पुन: मंदिर पहुंचने की संभावना है

About adminraj

Check Also

लायंस क्लब ऑफ इंदौर लायंस डेन के तत्वाधान में नेचुरल थेरेपी एंड काइरो प्रैक्टिस चिकित्सा, फिजियोथैरेपी नाड़ी स्टीम चिकित्सा शिविर 23 जुलाई से 28 जुलाई तक लायंस डेन जावरा कंपाउंड इंदौर में

लायंस क्लब ऑफ इंदौर लायंस डेन के तत्वाधान में नेचुरल थेरेपी एंड काइरो प्रैक्टिस चिकित्सा, …

Contact Us