रिपोर्ट: संवाददाता प्रमुख, राजकुमार यादव, इंदौर
इंदौर वासियों, भक्ति, प्रेम और अध्यात्म से सराबोर एक दिव्य अनुभव का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि इंदौर मे पूज्य इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज की भव्य कथा का शुभारंभ हो चुका है और इंदौर में विशाल पंडाल सजकर तैयार हो चुका है।
इंदौर में 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक हो रहा हे भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन इसे गोयल परिवार द्वारा आयोजित किया जा रहा है इस भव्य धार्मिक आयोजन में पूज्य श्री इन्द्रेश जी महाराज अपने श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन एवं प्रवचन करेंगे।
श्रीमद्भागवत कथा प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा और इस आयोजन को और भी खास बनाएंगे 3 भव्य मनोरथ!
पहला 26 अक्टूबर को शरद रास उत्सव मनाया जायेगा दूसरा 27 अक्टूबर को शरद दीपोत्सव मनाया जायेगा तीसरा 28 अक्टूबर को शरद छप्पन का भोग का आयोजन किया जायेगा।
करीब 10 एकड़ क्षेत्र में होने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन 20 से 30 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

आयोजको ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए
वॉटरप्रूफ टेंट, लकड़ी का प्लेटफॉर्म, 12 बड़ी LED स्क्रीन, RO पानी, 40 टॉयलेट, 200 वॉलंटियर्स, मेडिकल सुविधाएं और करीब
5000 वाहनों की पार्किंग सहित व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
कथा में इंदौर के इतिहास और मध्यप्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों से जुड़े प्रसंग भी सुनने को मिलेंगे।
इंदौर में पहली बार भक्ति और आध्यात्मिकता का एक दिव्य उत्सव! प्रवेश पूर्णतः निःशुलक है
आइए, पूज्य श्री इन्द्रेश जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करें
और भक्ति, प्रेम एवं आध्यात्मिकता के इस पावन आयोजन का हिस्सा बनें।
कथा स्थल MR-10, स्टार चौराहा, इंदौर
वेन्यू पर पहुँचने के लिए रेडिसन होटल से बायपास के रास्ते MR-10, स्टार चौराहा की ओर आएँ।
प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क — सभी श्रद्धालुओं के लिए खुला आमंत्रण!
आइए, कथा के इस दिव्य आनंद में शामिल हों और प्रभु श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर हो जाएँ।
ePaper मध्य प्रदेश पोर्टल. ePaper मध्य प्रदेश