Breaking News

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

पत्रकार राजकुमार यादव इंदौर, 3 नवंबर 2026
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने स्वयं खरीदारी कर महिलाओं का किया उत्साहवर्धन, नागरिकों से भी स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने तथा महिला स्व-सहायता समूहों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंदौर कलेक्टर कार्यालय में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं द्वारा निर्मित दीपावली की सजावटी एवं आकर्षक सामग्री का विशेष स्टॉल लगाया गया।

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आज स्टॉल का अवलोकन किया तथा स्वयं खरीदारी कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को उनके उत्पादों के विक्रय के लिए बेहतर मंच और बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिससे वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। दीपावली के अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आकर्षक कलाकृतियां, मिट्टी के दीपक, सजावटी सामग्री तथा गोबर से निर्मित पर्यावरण अनुकूल उत्पाद तैयार किए गए हैं। इन उत्पादों को आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए कलेक्टर कार्यालय में विशेष स्टॉल लगाया गया।

कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से अपील की कि दीपावली पर्व पर स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्वदेशी एवं पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को प्राथमिकता दें। उन्होंने बताया कि आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा बनाये गये उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय के लिये ढक्कन वाला कुआ स्थित ग्रामीण हाट बाजार में भी विशेष मेला आयोजित किया गया।

इस मेले को नागरिकों का बेहतर प्रतिसाद मिला। मेले में कुल ढाई लाख रूपये के उत्पादों का विक्रय हुआ। आज कलेक्टर कार्यालय में लगे स्टॉल के माध्यम से 40 हजार रूपये से अधिक सामग्री का विक्रय दोपहर हो चुका था।

About adminraj

Check Also

फिल्म ‘लव स्टोरी: अभिमन्यु की’ के मुख्य अभिनेता विशाल मोहन शनिवार को इंदौर प्रेस क्लब के ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में मीडिया से रूबरू हुए

RtvBharat राजकुमार यादव, यह वही फिल्म है जो फरवरी 2026 में यादव जी की लव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us